कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार को लेकर कौशांबी हाई अलर्ट; एएसपी से लेकर सीओ-एसडीएम तक ने कांवड़ मार्गों पर परखी व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी का निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_2026-08-10-01-00-19-62_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कांवड़ियों के सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार रात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बॉर्डर प्वाइंट और डायवर्जन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था परखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग कर उन्हें पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

मंझनपुर में सीओ-एसडीएम ने संभाली कमान

क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सौरभ सामंत एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर ने रात्रि में कांवड़ यात्रा के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील प्वाइंटों पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी ये खबर भी पढ़े : बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

रोही से सकाढ़ा तक यातायात पुलिस की निगरानी

क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार सिंह ने रात्रि में रोही, मूरतगंज और सकाढ़ा तिराहा समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर श्रावण सोमवार/शिवरात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कांवड़ियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आने देने और आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

चायल में बॉर्डर से कांवड़ मार्ग तक पैनी नजर

क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह एवं उपजिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम ने भी रात्रि में चायल सर्किल के विभिन्न कांवड़ यात्रा मार्गों का भ्रमण किया। थाना संदीपनघाट क्षेत्र के कोइलहा बॉर्डर, थाना पिपरी क्षेत्र के मखऊपुर और थाना सराय अकिल क्षेत्र के बेनीराम कटरा में पहुंचकर कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की गई।

अधिकारियों ने पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने को भी कहा गया।

एएसपी ने रात में खुद परखी सुरक्षा व्यवस्था

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने भी रात्रि में जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख मार्गों, चौराहों, डायवर्जन स्थलों और श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की। पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

शिवालयों के आसपास भी तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

श्रावण सोमवार के दृष्टिगत जिले के प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख चौराहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। डायवर्जन स्थलों पर यातायात पुलिस की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था की गई है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज