एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत
कुएं में नहाने के दौरान हुआ हादसा
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्तानी में रविवार दोपहर कुएं में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सुस्तानी निवासी देवेन्द्र (14) पुत्र पंकज नट अपने दोस्त नवीन और समीर के साथ एकादशी के अवसर पर ग्राम बांसखेड़ा में ढोल बजाकर मांगने गया था।
दोपहर में तीनों वापस सुस्तानी लौट रहे थे। गांव के समीप करणसिंह नागर के कुएं के पास रुककर तीनों ने खाना खाया। इसी दौरान देवेन्द्र ने कुएं में नहाने की बात कही और पानी में उतर गया। कुआं पानी से भरा हुआ था।
तैरना नहीं आने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर डायल-112 के स्टाफ ने ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि देवेन्द्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता भी ढोल बजाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
