बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

दोनों की हालत खतरे से बाहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

यहां बिजली के करंट की चपेट में आकर तार से चिपके दो मासूम भाइयों को थाना बिसंडा में तैनात दो कांस्टेबलों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को तत्काल सीएचसी बिसंडा पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

जानकारी के अनुसार, आठ अगस्त को थाना बिसंडा के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और सुनील कुमार बिंद एक शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में पुनाहुर गांव पहुंचे थे।

पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, तभी अचानक कुछ ग्रामीण घबराते हुए शोर मचाकर उनकी ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बताया कि दो बच्चे बिजली के करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए हैं।

सूचना मिलते ही दोनों पुलिसकर्मी बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां करीब पांच वर्षीय बच्चा बिजली के खंभे और सपोर्ट अर्थ की तार से चिपका हुआ था।

उसे बचाने के प्रयास में उसका करीब नौ वर्षीय बड़ा भाई भी विद्युत करंट की चपेट में आ गया था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और सुनील कुमार बिंद ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया।

दोनों ने लकड़ी के डंडे की सहायता से बच्चों को विद्युत तार से अलग किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले जाया गया।

चिकित्सकों ने दोनों बच्चों का उपचार किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने के कारण दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। बाद में पुलिसकर्मियों ने बच्चों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया और दोनों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि थाना बिसंडा के दोनों आरक्षियों ने असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए दो बच्चों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों ने तत्काल सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिसकर्मियों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। अपनी जान की परवाह किए बिना विद्युत करंट में फंसे दोनों मासूमों को बचाने वाले कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और सुनील कुमार बिंद की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा जनित हादसों ने अब तक...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में