पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण की शुरुआत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सांसद ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कानपुर। पनकी हनुमान मंदिर कानपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। यह बातें शनिवार को सांसद रमेश अवस्थी ने मंदिर परिसर में आयोजित भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं।

सांसद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों से मंदिर परिसर को बेहतर और व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

बाएफ एवं टाटा मोटर्स के सहयोग से ग्रामीण विकास को नई दिशा ये खबर भी पढ़े : बाएफ एवं टाटा मोटर्स के सहयोग से ग्रामीण विकास को नई दिशा

रमेश अवस्थी ने कहा कि पनकी हनुमान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के विकास से उन्हें सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन और विरासत स्थलों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि मंदिर के विकास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। एक करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति से अब मंदिर परिसर का भव्य और व्यवस्थित विकास संभव होगा। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और सांसद रमेश अवस्थी का आभार जताया।

मंदिर के महंत कृष्णदास ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी उपेंद्र शुक्ला, सतेंद्र नाथ पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, अजय राय, दीपक शुक्ला, ललित उपाध्याय, चंद्रमणि चौबे, विजय मिश्रा, दिनेश बाजपेयी, संतोष सिंह, मनीष बाजपेयी, अरुण दुबे, राम पाल, आशीष बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

खरगे बोले- उत्तराखंड से बनेगी कांग्रेस की सरकार हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हल्द्वानी में...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को करारा जवाब

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
राष्ट्रीय 
महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को करारा जवाब

उत्तर प्रदेश

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

बाबा धाम गए युवक की सुल्तानगंज में मौत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया मोहल्ले के रहने वाले युवक बजरंगी निषाद की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाबा धाम गए युवक की सुल्तानगंज में मौत