भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने मेरठ में की पुष्पवर्षा

-सीएम योगी ने मेरठ में श्रावण मास की दशमी तिथि में कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन कर आस्था को दिया सम्मान-कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हर-हर बम-बम से गूंज उठा पश्चिम उत्तर प्रदेश

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी तिथि में महादेव के भक्तों पर श्रद्धा के पुष्प बरसाए। गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले मेरठ के सांसद अरुण गोविल समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने आस्था को सम्मान देते हुए शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। इसके साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर कांवड़ यात्रियों के ‘हर-हर, बम-बम’ के उद्घोष से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से समस्त शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में ये खबर भी पढ़े : कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से किया कांवड़ मार्ग का अवलोकन

आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भोलेबाबा के भक्तों की श्रद्धा को नमन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की नियमित सुरक्षा, सम्मान, सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पवित्र गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने निकले कांवड़ यात्रियों द्वारा हर-हर बम-बम की गूंज से समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अहसास कराया कि यह आस्था का सम्मान करने वाली सरकार है।

झांकी में विभिन्न स्वरूप में दिखे बाबा के गण

कांवड़ यात्रा में निकली झांकी में ‘बाबा के गण’ विभिन्न स्वरूपों में भोले की मस्ती में डूबे दिखे। कोई भगवान भोलेनाथ की यात्रा में झूम रहा था तो कोई कार्तिकेय, गणेश के स्वरूप में शिवपरिवार के प्रति श्रद्धा निवेदित कर रहा था। भूत-प्रेत के स्वरूप में भी बाबा के गण रथ पर सवार रहे। बम भोले-बम भोले, बम-बम-बम समेत भोलेनाथ के विभिन्न गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे आदि गीत भी पूरे माहौल को भगवामय कर रहे थे। यहां उपस्थित तमाम श्रद्धालु व आमजन भी आस्था, उमंग व उत्साह के इस पल को मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए।

भक्ति, समर्पण, एकता व समरसता का जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि श्रावण मास में पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। शिवभक्त कांवड़ यात्री हरिद्वार में हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अभियान से लाखों शिवभक्त जुड़े हैं। आशा है कि गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच चार-साढ़े चार करोड़ शिवभक्त सावन की शिवरात्रि तक इस कांवड़ यात्रा के संग गंगाजल लेकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर के शिवचौक में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। मेरठ में मुझे जनप्रतिनिधियों संग कांवड़यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के भी लाखों शिवभक्त श्रद्धा व उत्साहवर्धन के साथ कांवड़ यात्रा का हिस्सा बने हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम सभी पूरी तत्परता से कांवड़ यात्रियों के स्वागत व सुरक्षा के लिए तैयार हैं। देवाधिदेव महादेव के प्रति श्रद्धा के साथ सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जात-पात, क्षेत्र व प्रांत की सीमाओं से ऊपर उठकर उनकी हर श्वांस शिव के नाम है।

उन्होंने कहा कि यहां उत्साह, उमंग का माहौल है। प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी, जोन, रेंज, जनपद, थाना स्तर के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी भी श्रद्धाभाव के साथ अभियान का हिस्सा बनकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। समाजसेवी-धर्मार्थ संगठन जगह-जगह शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रियों की श्रद्धा व सुविधाओं पर ध्यान दे रहे हैं। सीएम ने इन सभी संगठनों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने इसे भक्ति की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों पर आज, कल व परसों (शिवरात्रि) तक हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। योगी ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन रहे शिवभक्तों की कामना को पूर्ण करें और प्रदेश-देश में सुख-शांति व सौहार्द का माहौल बनाने के लिए सर्वदा उनकी कृपा बनी रहे।

इस दौरान मेरठ के सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटिक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा नेता सुनील भराला आदि मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

खरगे बोले- उत्तराखंड से बनेगी कांग्रेस की सरकार हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हल्द्वानी में...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस