कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में
सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का सुराग
मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी अशोक शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने अपने घर के पास ही कारखाना बना रखा है। गुरुवार रात अज्ञात चोर कारखाने में घुस गया और वहां रखे कीमती औजार व मशीनें समेटकर फरार हो गया।शुक्रवार सुबह कारखाने पहुंचने पर कारपेंटर ने औजार और मशीनें गायब देखी तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने चोरी की घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद होने पर उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
