आशाओं को नौकरी से निकालने तानाशाही पर लगे रोक: पुष्पा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। जब-जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा होता है, तब-तब प्रशासन आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को दबाने और उन्हें मुख्यमंत्री तक जाने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है। ये बातें पुष्पा तिवारी ने कही। उन्होंने बताया पिछले 21 वर्षों से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत आशा कार्यकर्ताओं की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक न पहुंच सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा बार-बार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी और अन्य पदाधिकारियों की घेराबंदी, पुलिस प्रशासन एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी जाती है।

आज भी ब्लॉक सीएचसी भियांव पर आयोजित आशा कार्यकर्ताओं की क्लस्टर मीटिंग के दौरान ठीक यही नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही आलापुर के  नायब तहसीलदार, एसओ  जलालपुर तथा भारी संख्या में पुलिस बल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर मुस्तैद हो गए और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। अधिकारियों का आश्वासन। 

लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मौके पर मौजूद आलापुर के नायब तहसीलदार, एसओ जलालपुर, प्रभारी अधीक्षक और डॉ. बृजेश कुमार यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन स्वीकार करते हुए आधिकारिक रूप से आश्वासन दिया कि आपका मांग पत्र प्राथमिकता के साथ सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। भविष्य में जब भी मुख्यमंत्री का अगला दौरा होगा, तब संगठन के प्रतिनिधिमंडल की सीधे मुख्यमंत्री से वार्ता कराई जाएगी।

प्रशासनिक पहरेबंदी और घेराबंदी पर रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने कहा 21 वर्षों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाली आशा बहनों को हक देने के बजाय, सरकार और प्रशासन हमें पुलिस, अधिकारियों और मजिस्ट्रेट के पहरे में कैद करना चाहता है। जब भी मुख्यमंत्री का दौरा होता है, पुलिस व तहसील प्रशासन का पूरा जोर मेरी और हमारी बहनों की घेराबंदी करने पर रहता है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल