नशे पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले मान कराएं टेस्टः तरुण चुग

भाजपा का आआपा पर तीखा हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान पर भाजपा का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और नशे के खिलाफ जंग में विफल होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि नशे की लत में पंजाब के युवा बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना डोप टेस्ट कराना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि पंजाब में पेपर लीक की घटनाओं से विद्यार्थी डरे हुए हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। रंगदारी, वसूली और कथित टॉर्चर सेंटरों की वजह से लोगों में भय का माहौल है। जब कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और सार्वजनिक रूप से जातिगत टिप्पणियां तक की जाती हैं। चुग ने कहा कि सफाई कर्मचारियों और महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर आंदोलन किया, लेकिन उनके साथ भी कथित तौर पर भद्दा व्यवहार किया गया।

हल्की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर का मौसम किया सुहाना, गर्मी से दिलाई राहत  ये खबर भी पढ़े : हल्की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर का मौसम किया सुहाना, गर्मी से दिलाई राहत

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में पुलिस का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के बजाय प्रदर्शनकारियों के दमन के लिए किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों, भर्ती घोटाले और किसानों समेत अलग-अलग मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों में प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बजाय पुलिस उन्हें दबाने का काम कर रही है। चुग ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। पंजाब में अवैध खनन का व्यापार फलफूल रहा है। इसका पैसा सरकारी खजाने में जाने में बजाये मान के खजाने में। जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं और सरकार की नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था, शांति और संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है। चुग ने कहा कि आज पंजाब पर पौने पांच लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में आज अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पंजाब में आगामी विधान सभा चुनाव में अकाली गठबंधन करने को लेकर पूछे गए सवाल पर तरुण चुग ने कहा के भाजपा की सभी 117 सीटों पर है। भाजपा के कार्यकर्ता जी जान से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

खरगे बोले- उत्तराखंड से बनेगी कांग्रेस की सरकार हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हल्द्वानी में...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस