मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

इस दौरे में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धा, सम्मान और प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री इस दौरे में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और प्रतिदिन लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा को शिवभक्तों के सम्मान और आस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी ये खबर भी पढ़े : 2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए मेरठ पहुंचेंगे। इस दौरान वह हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के निकट बनाए गए मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सीएम के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड तैयार किया गया है। एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता लगातार क्षेत्र की जांच कर रहा है, जबकि कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी की।

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल एवं स्वच्छता बनाए रखने की व्यापक व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और मिला शव

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ की विनाशकारी बाढ़ से लोग अब धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर...
राष्ट्रीय 
असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और मिला शव

हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई...
हिमाचल 
हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल

ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

सोनीपत। सोनीपत के गांव ठरु उलदेपुर के मूल निवासी और वर्तमान में सेक्टर-14 निवासी कर्मयौद्धा ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी के निधन...
हरियाणा 
ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस