क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। फेसबुक पर क़ाज़ी जमशेद, बाबू नाम से उनका चैनल है, जिस पर वह शायरी और कॉमेडी रील बनाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। उनकी रीलों को सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। इसी मेहनत के चलते उनका फेसबुक चैनल अब मोनेटाइज हो गया है।

शुक्रवार को फेसबुक से हुई अपनी पहली कमाई की खुशी में क़ाज़ी जमशेद बाबू ने अपने खास दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में दोस्तों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और मिठाई खिलानल खुशी का इजहार किया। इस दौरान दोस्तों ने क़ाज़ी बाबू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सोशल मीडिया के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच काफी उत्साह का माहौल रहा। सभी ने साथ बैठकर खाना-पीना किया और क़ाज़ी बाबू की पहली कमाई की खुशी को यादगार बनाया। दोस्तों का कहना था कि क़ाज़ी बाबू शायरी और कॉमेडी के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम फेसबुक चैनल के मोनेटाइज होने के रूप में सामने आया है, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध ये खबर भी पढ़े : बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कहा कि फेसबुक से हुई पहली कमाई उनके लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि वह शायरी और कॉमेडी रीलों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने का प्रयास करते हैं। लोगों का प्यार और समर्थन ही उन्हें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपनी पहली कमाई की खुशी दोस्तों के साथ साझा करने के लिए पार्टी का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह अच्छी और मनोरंजक वीडियो बनाकर लोगों के बीच पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर अरशद नसीरी बीलम, परवेज खान, अजहर उद्दीन, मुजम्मिल चौधरी, नसीम जगीरा, बब्लू भाई, तवरेज, फैसल, मुजम्मिल गुड्डा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस