बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमले, पुलिस अधिकारी की मौत

किसी संगठन ने तत्काल हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लड़ाकों ने नोशकी, डलबंदिन, चगाई, खारन और बोलान समेत कई इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अन्य वाहनों को निशाना बनाया।

इन घटनाओं में एक पुलिस अधिकारी की मौत की खबर है, जबकि सुरक्षा बलों के संभावित हताहत होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, अधिकांश घटनाओं में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऑनलाइन समाचार नेटवर्क 'द बलूचिस्तान पोस्ट' के मुताबिक स्थानीय सूत्रों ने बताया कि नोशकी में सुल्तान चराई के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।

पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव  ये खबर भी पढ़े : पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

हमलावरों ने स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। इस हमले में सुरक्षा बल के जवानों के हताहत होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डलबंदिन के आसपास भी कई हमलों की खबर सामने आई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्वेटा-ताफ़्तन ट्रेड रूट पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और व्यावसायिक वाहनों के काफिले को निशाना बनाया गया।

इस दौरान करीब 40 मिनट से अधिक समय तक गोलीबारी और धमाके होने की बात कही गई है। चेहाटर इलाके में सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर एक अलग हमला हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

वहीं, बरतागज़ी में भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। इन घटनाओं में नुकसान या हताहतों की संख्या की तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चगाई जिले में क्वेटा से डलबंदिन जा रही एक मालवाहक बस को रोका गया। हमलावर कथित तौर पर बस और उसके चालक दल को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।

स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि चेहाटर के एक बाजार में खड़े मालवाहक वाहनों और ईंधन टैंकरों पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी में कई वाहनों के टायर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है।

पड़ोसी खारन जिले में भी हथियारबंद लोगों ने अल्बाट और पटकिन के बीच मुख्य हाईवे को कई घंटों तक जाम रखा। इस दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी भी ली गई।

देर रात बोलान में बलानारी नेशनल हाईवे स्थित डोसा क्रॉस पुलिस चेकपोस्ट पर भी हमला किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने चेकपोस्ट पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद हथियार अपने साथ ले गए।

इस हमले में पुलिस अधिकारी हाफ़िज़ अब्दुल रशीद की मौत होने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। इन सभी हमलों की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

बलूचिस्तान के इन इलाकों में कई बलूच हथियारबंद संगठन सक्रिय हैं और वे पहले भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों तथा खनिज परिवहन से जुड़ी गाड़ियों पर हमलों की जिम्मेदारी लेते रहे हैं।

घटनाओं को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी और हताहतों के आंकड़ों का इंतजार है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस