ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक हो गए हैं। यह धमाके एक तरह से तेहरान के लिए चेतावनी हैं।

ईरान इस समय दुश्मन के जहाजों पर रोक लगाने के लिए विधेयक तैयार कर रहा है। ईरानी संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा की है।

 भारत और नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक शख्स की मौत ये खबर भी पढ़े :  भारत और नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक शख्स की मौत

प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, अमेरिका और इजराइल जैसे देशों के जहाजों के इस जलमार्ग से गुजरने पर रोक लगाई जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

गल्फ न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट में ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबफ ने सोशल मीडिया पर ईरान और अमेरिका के बीच भरोसे की कमी के मुद्दे पर फिर से टिप्पणी की है।

उन्होंने वाशिंगटन पर कभी सैन्य धमकी देने तो कभी कूटनीति की बात करने का आरोप लगाया है। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने घोषणा की है कि किरमान प्रांत में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात ईरान के होर्मोजगन प्रांत में स्थित दक्षिणी केशम द्वीप पर दो धमाके हुए हैं। यह धमाके होर्मोज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर किए गए।

बताया गया है कि इससे पहले ईरानी सशस्त्र बलों की दुश्मन की सेना के साथ मुठभेड़ हई। होर्मोजगन के राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी के हवाले से कहा गया है कि अधिकारी धमाकों की वजह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार दिन में सऊदी अरब के अल-हदाथ और अल-अरबिया न्यूज चैनल ने खबर दी कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को 60 दिनों के लिए फिर से खोलने के समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।

चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते को अभी ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिलनी बाकी है।

इस समझौते के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने वाले जहाज ईरान के पास वाले रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। बाहर निकलने वाले जहाज ओमान के नजदीक वाले रास्ते से गुजरेंगे।

इनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परिषद की मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका और ईरान अपने शांति समझौते पर लौटते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से कमर्शियल जहाजो की सुरक्षित आवाजाही और उसे फिर से खोलने की घोषणा करेंगे।

कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थों के जरिए संपर्क बना हुआ है। यह बातचीत अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ जंग जल्द खत्म हो जाएगी। इस बीच ईरान ने तेहरान में आंतरिक सुरक्षा बढ़ा दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्रः मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) छिंदवाड़ा से राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

पीएम मोदी ने परोपकार पर साझा किया भवभूति का श्लोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोज की तरह आज प्रातः अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सज्जन मनुष्य की तुलना...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने परोपकार पर साझा किया भवभूति का श्लोक

यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक हो गए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

उत्तर प्रदेश

यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले