बांग्लादेश शेख हसीना के भाषण के लाइव प्रसारण पर भारत से खफा

दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बरकरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ढाका (बांग्लादेश)। देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की अनुमति देने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत से नाराजगी जताई है।

बांग्लादेश का कहना है कि इस कदम से देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बनाने की कोशिशों को धक्का लगा है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि ढाका ने नई दिल्ली को पहले ही अपनी चिंता से अवगत करा दिया था।

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

चेताया गया था कि इस तरह का कार्यक्रम दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की कोशिशों को कमजोर कर सकता है।

मंत्रालय ने कहा, "बांग्लादेश इस बात से नाराज है कि भगोड़ी और नरसंहार की दोषी शेख हसीना को बुधवार शाम नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की अनुमति दी गई।" मंत्रालय ने आरोप लगाया कि हसीना और उनके साथियों ने इस मंच का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ किया।

मंत्रालय ने अफसोस जताया कि बांग्लादेश की पूर्व की चिंताओं और इसके संभावित राजनयिक नतीजों के बावजूद इस कार्यक्रम को होने दिया गया।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि जुलाई क्रांति की दूसरी बरसी पर हुई यह मीडिया बातचीत बांग्लादेश की संप्रभुता का अपमान है और जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों का भी अपमान है।

बयान में हसीना पर जुलाई-अगस्त 2024 की हिंसा के बारे में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को नकारने का आरोप भी लगाया। बयान के अनुसार, बांग्लादेश के लोग जुलाई क्रांति के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

बयान में नई दिल्ली के साथ संबंधों पर ढाका का रुख दोहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश, भारत के साथ रचनात्मक, द्विपक्षीय फायदे और भविष्योन्मुखी संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये संबंध संप्रभु समानता, आपसी सम्मान, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल न देने और राष्ट्रीय सम्मान पर आधारित होंगे।

हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि 2013 में हुई बांग्लादेश-भारत प्रत्यर्पण संधि के तहत हसीना की वापसी के लिए बांग्लादेश के बार-बार किए गए अनुरोध का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से ढाका और नई दिल्ली के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश से भागने के बाद से हसीना भारत में रह रही हैं।

सरकार ने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का हवाला देते हुए बांग्लादेश में कानूनी कार्यवाही का सामना करने के लिए उनकी वापसी की बार-बार मांग की है। ढाका ने कई मौकों पर भारत से हसीना के सार्वजनिक बयानों पर चिंता जताई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबन्धन पर दो ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

लंदन। लंदन में भारतीय दूतावास के सामने बुधवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बरसी पर प्रदर्शन किया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

उत्तर प्रदेश

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा

सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक पर गंभीर सवाल, दो महिलाएं नामजद, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा