विदिशा में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर 70 लाख की लूट

घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी।

बदमाश कारोबारी और उनके बेटे से करीब 30 किलो चांदी, करीब 30 ग्राम सोना, 25 हजार रुपये नकद और आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, घायल व्यापारी संजय सोनी रायसेन गेट विदिशा के रहने वाले हैं। वारदात के समय उनके साथ बेटा यश सोनी भी था। गोली कारोबारी के बाएं हाथ में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल सर्राफा व्यापारी संजय सोनी ने बताया कि बुधवार को पीपलधार के साप्ताहिक हाट बाजार में आभूषणों का व्यापार करने के बाद वे बाइक से विदिशा लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे पीपलधार और पट्टन गांव के बीच विदिशा रोड पर तीन बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे।

संजय सोनी और उनके बेटे के मुताबिक, बदमाशों ने पहले बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश लौटे और बैग छीनने लगे।

सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

विरोध करने पर एक बदमाश ने संजय सोनी पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने संजय सोनी और यश सोनी को शमशाबाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

संजय सोनी के अनुसार, बैग में 10 से 15 किलो चांदी के आभूषण, करीब 20 ग्राम सोना, 25 हजार रुपए नकद और व्यापार से जुड़े जरूरी दस्तावेज थे।

वहीं, यश सोनी का दावा है कि बैग में 25 से 30 किलो चांदी, 25 से 30 ग्राम सोना और अन्य सामान था। करीब 70 लाख रुपये की लूट है।

यश सोनी ने बताया कि तीनों बदमाश योजना बनाकर आए थे। एक ने मास्क पहना था, दूसरे ने सफेद तौलिये से चेहरा ढका था, जबकि लाल शर्ट पहने बदमाश ने गोली चलाई। बाइक चला रहे युवक ने काली शर्ट पहन रखी थी। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

साथ ही संभावित भागने के रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबन्धन पर दो ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

लंदन। लंदन में भारतीय दूतावास के सामने बुधवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बरसी पर प्रदर्शन किया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

उत्तर प्रदेश

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा

सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक पर गंभीर सवाल, दो महिलाएं नामजद, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा