सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

किसानों, मेधावी छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों के इंफ्लूएंसर्स से करेंगे संवाद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां "कृषक कल्याण वर्ष" के उपलक्ष्य में चंद्रशेखर आजाद नगर में उनकी 120वीं जन्म जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्मजयंती समारोह में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी निशा सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद कुटिया पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।

इसके बाद वे मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि मंडी पहुंच कर बलराम कृषि महोत्सव में जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र में नवाचार,आधुनिक तकनीकों तथा कृषि विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री अशोकनगर दौरे पर, रेलवे स्टेशन समेत कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात ये खबर भी पढ़े : केन्द्रीय मंत्री अशोकनगर दौरे पर, रेलवे स्टेशन समेत कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

इसके साथ ही मुख्यमंत्री संभाग के अलग-अलग जिलों से आए विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित इंफ्लूएंसर्स से भी संवाद करेंगे।

प्रगतिशील किसानों और मेधावी छात्रों का करेंगे सम्मान
कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसी के साथ विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।

प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
बलराम कृषि महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

287.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 53.55 करोड़ की लागत के कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने प्रस्तावित आलीराजपुर प्रवास के दौरान जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के लगभग 287.32 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण, जनजातीय कार्य विभाग के नवीन हाई स्कूल भवन, जल संसाधन विभाग के बैराज निर्माण, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत उपकेंद्र, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीनीकरण एवं नव-निर्माण कार्य सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य विभागों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही वे लगभग 53.55 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

लोकार्पित होने वाले कार्यों में विद्युत विभाग के नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र, शिक्षा विभाग के विद्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अनेक आंगनवाड़ी भवन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अटल सेवा केंद्र, पुलिया, स्टॉप डैम, निस्तार तालाब, आरएमएस, नाली एवं पेवर ब्लॉक सहित अन्य ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्लुएंसर्स टॉक कार्यक्रम में करेंगे सीधा संवाद
बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से सीधा संवाद कर कृषि, जनजातीय संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण नवाचार जैसे विषयों पर उनके अनुभव जानेंगे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

करौली। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बुधवार रात मैगजीन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की...
राजस्थान 
करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा और इस सीजन की सबसे भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

नेपाल में विश्वविद्यालयों में 10% अनिवार्य छात्रवृत्ति लागू, 72 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

काठमांडू। नेपाल सरकार ने विश्वविद्यालय स्तर की 10 प्रतिशत अनिवार्य छात्रवृत्ति व्यवस्था को इसी शैक्षणिक सत्र से पूरी तरह लागू...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में विश्वविद्यालयों में 10% अनिवार्य छात्रवृत्ति लागू, 72 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न