केन्द्रीय मंत्री अशोकनगर दौरे पर, रेलवे स्टेशन समेत कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • कलेक्ट्रेट में डीवीएमसी बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • सेमरी शाहबाद में ग्राम चौपाल और स्कूल भवन का लोकार्पण।
  • अशोकनगर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का उद्घाटन।

अशोक नगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज अशोकनगर कलेक्टर कार्यालय में प्रात: 10 बजे से प्रात:11.30 बजे तक डीवीएमसी की बैठक लेंगे और प्रात:11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कान्फ्रेस करेगें। इसके बाद वे 12.30 बजे सेमरी शाहबाद पहुंचकर ग्राम चौपाल एवं शासकीय स्कूल भवन का लोकार्पण करेगें।

तत्पश्चात सिंधिया दोपहर 02.40 बजे अशोकनगर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्वार उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वे तुलसी सरोवर अशोकनगर पहुंचकर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी का अभिनंदन एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही पारकना, सेहराई में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे किला कोठी पहुंचेकर रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 18 जुलाई को प्रात: 09.30 बजे जागेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेगें। इसके बाद वे पाठखेडा में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेगें।

दोपहर 12.45 बजे ग्राम मढ़ी महिदपुर में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तत्पश्चात ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र ये खबर भी पढ़े : मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 9 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र...
पश्चिम बंगाल 
नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज जींद से दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी आज पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ। जींद और सोनीपत के बीच चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज जींद से दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने बचाई जान

गया के रंगु नगर गांव में हुआ हादसा। 3 साल का पीयूष खेलते समय बोरवेल में गिरा। ऑक्सीजन की व्यवस्था...
बिहार 
बिहार: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए घर के पास खेलते समय लापता हुई...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द