लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026 का गुरुवार को लखनऊ में गरिमामय वातावरण में समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में 13 से 16 जुलाई तक किया गया।

17july312

गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

समापन समारोह रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी दक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल की कार्यकुशलता और पेशेवर क्षमता को और मजबूत बनाती हैं।

17july2123

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जोन, पीएसी के तीन जोन और रेडियो जोन सहित कुल 12 टीमों के 135 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी में मेरठ जोन ने टीम चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि कम्प्यूटर प्रतियोगिता में रेडियो जोन विजेता रहा। एंटी सेबोटाज चेक, वीडियोग्राफी और श्वान ट्रैकर प्रतियोगिता में लखनऊ जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप हासिल की।

17july3123

विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते। समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

राजस्थान में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश। 17 जुलाई को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना। 20...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब चेन यूफेई से होगी कड़ी टक्कर

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में...
खेल 
पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब चेन यूफेई से होगी कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 9 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र...
पश्चिम बंगाल 
नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए घर के पास खेलते समय लापता हुई...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द