नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

रथ का शिखर बिजली के तार से टकराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र में रथ का ऊपरी भाग ऊपर से गुजर रही विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे 25 लोग करंट लगने से घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घायलों में से 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 10 लोगों का उपचार नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तेखाली बाजार व्यवसायी समिति की ओर से रथयात्रा का आयोजन किया गया था। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने और दर्शन के लिए एकत्र हुए थे।

रथ आगे बढ़ने के कुछ समय बाद उसका शिखर मार्ग के ऊपर स्थित विद्युत तार से छू गया। रथ में लोहे तथा लकड़ी की संरचना होने के कारण करंट फैल गया और रथ को स्पर्श कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

नंदीग्राम थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि दिनभर हुई वर्षा के कारण रथ के भीगने से विद्युत प्रवाह का प्रभाव बढ़ गया।

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास  ये खबर भी पढ़े : पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

राजस्थान में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश। 17 जुलाई को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना। 20...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब चेन यूफेई से होगी कड़ी टक्कर

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में...
खेल 
पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब चेन यूफेई से होगी कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 9 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र...
पश्चिम बंगाल 
नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए घर के पास खेलते समय लापता हुई...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द