पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी।
  • बाजार में महिला पर अचानक हमला।
  • स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल केंद्रीय बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से हमले की घटना से सामने आई है ।

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को घाटाल महकमा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल महिला की पहचान पियू मंडल के रूप में हुई है। उनका विवाह कुछ वर्ष पूर्व रिंटू मंडल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक कलह चल रही थी।

नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं का मिलेगा प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं का मिलेगा प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

इसी कारण दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। पियू मंडल घाटाल के कृष्णनगर स्थित अपने मायके में रह रही थीं, जबकि रिंटू मंडल का घर घाटाल के कुशपाता क्षेत्र में है।

बताया गया है कि शुक्रवार शाम पियू मंडल अपनी बहन के साथ बाजार गई थीं। उसी समय रिंटू मंडल ने पीछे से आकर उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पियू के गले में गंभीर चोट लगी और वह रक्तरंजित अवस्था में सड़क पर गिर पड़ीं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाकर घाटाल महकमा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही घाटाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित रिंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की कंपनियों से भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। भारत और न्यूजीलैंड...
राष्ट्रीय 
भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

श्रीगंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 42°C दर्ज हुआ। जैसलमेर और फलोदी में 39.8°C, बीकानेर में 39.2°C तापमान...
राजस्थान 
राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

रायनएयर की बोइंग 737 फ्लाइट एफआर1879 में तकनीकी समस्या आई। विमान थेसालोनिकी (ग्रीस) से मेमिंगेन (जर्मनी) जा रहा था। खिड़की...
अंतर्राष्ट्रीय 
उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग की। जहाजों पर हमला या टोल न लगाने की सार्वजनिक घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस