बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • बारुईपुर हिंसा मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 35 पहुंची।
  • मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज।
  • पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश तेज की।

दक्षिण 24 परगना। जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर में नाबालिग लड़की की हत्या के बाद भड़की हिंसा, मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ सकती है।

बारुईपुर में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। इसी दौरान भीड़ ने संदेह के आधार पर एक युवक को घर से निकालकर पीट-पीटकर मार डाला।

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर कहा था कि मॉब लिंचिंग में मारा गया युवक निर्दोष था और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सूर्यपुर क्षेत्र में लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस जब स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची तो उस पर भी हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

दोनों मामलों में पहले 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में 12 और आरोपित पकड़े गए। गुरुवार सुबह तक गिरफ्तारियों की संख्या 30 थी, जबकि रात में पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपितों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक के परिजनों का आरोप है कि वह घटना के समय घर में सो रहा था। भीड़ उसे जबरन घर से बाहर खींचकर ले गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

उधर, नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में अब तक मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपित प्रभास मंडल की घटना के पुनर्निर्माण के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

पुलिस का दावा है कि प्रभास ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराई जाएगी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, नाबालिग लड़की पिछले शनिवार से लापता थी और रविवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद हुआ था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। इस मामले की जांच जारी है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने...
झारखंड 
खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

आयोग को प्रतिदिन औसतन 500 संपत्ति विवरण मिल रहे हैं। गुरुवार को 660 लोगों ने संपत्ति की जानकारी जमा कराई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

सोने की कीमतों में ₹1,220-₹1,330 प्रति 10 ग्राम की तेजी। चांदी के भाव में ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट। 24...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन