बारुईपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, 22 और गिरफ्तार; कुल 40 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में....

हिंसा और तोड़फोड़ के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर 22 और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • मामले में अब तक कुल 40 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
  • आरोपियों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले के आरोप हैं।

दक्षिण 24 परगना। जिले के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस पर हमला, सड़क और रेल अवरोध, आगजनी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में रातभर चले अभियान के दौरान 22 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की गई।

कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित  ये खबर भी पढ़े : कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

गुरुवार सुबह तक 22 और आरोपितों को पकड़ लिया गया। सभी आरोपितों को बारुईपुर महकमा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

रविवार को नाबालिग पीड़िता का शव मिलने के बाद इलाके में कई चरणों में हिंसा भड़क उठी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके अलावा रेल और सड़क अवरोध, आगजनी तथा पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आईं।

पुलिस का कहना है कि एक्स पर वायरल हुए वीडियो और अन्य फुटेज की जांच के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

इस बीच, पीड़िता का शव मिलने के दिन ही मुख्यमंत्री ने उसके पिता से फोन पर बात कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस पर हमले और भीड़ द्वारा हत्या जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भीड़ द्वारा हत्या के मामले में सांप्रदायिक पहलू की आशंका जताई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि नाबालिग का शव मिलने के बाद हुई हिंसा और उपद्रव के पीछे विपक्षी दलों की उकसावे की भूमिका हो सकती है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

मीरजापुर: बस्ती में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मीरजापुर के हलिया क्षेत्र में बस्ती में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ। कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों को हुई मगरमच्छ...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: बस्ती में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी...

बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया