दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर को कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया। पुलिस, एनडीआरएफ, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम करीब 4ः28 बजे पीसीआर पर सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर-16 के जी-4 पॉकेट स्थित मकान नंबर 151-152 में नवनिर्मित इमारत अचानक ढह गई है। सूचना मिलते ही केएन कटजू मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि पूरी इमारत जमींदोज हो चुकी थी और उसका मलबा सड़क तक फैल गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ मजदूर और अन्य लोग इमारत के भीतर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत  ये खबर भी पढ़े : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत 

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, दिल्ली दमकल, टीपीडीडीएल और अन्य एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। भारी मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। कई घंटों तक चले अभियान के दौरान सबसे पहले मजदूर सद्दाम (34) को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल डॉ. बी.आर. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे से तीन शव भी बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय राम, 20 वर्षीय नूरुल हुदा (उर्फ कफे) और 51 वर्षीय राम दुआ के रूप में हुई है। राम स्थानीय निवासी थे और पेशे से दर्जी थे। नूरुल हुदा बहराइच जिले का रहने वाला था और निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। वहीं राम दुआ उसी इमारत के मालिक का पिता बताया जा रहा है। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह इमारत हाल ही में बनाई गई थी। हादसे के वक्त उसमें निर्माण से जुड़े कुछ कार्य चल रहे थे। अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां भी पहुंच गईं।

हादसे के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया। देर रात तक मलबा हटाने का काम जारी रहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति दबा न रह गया हो। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है, हालांकि एहतियात के तौर पर मलबा हटाने का कार्य जारी रखा गया।

पुलिस ने इमारत के निर्माण, नक्शे की मंजूरी, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि निर्माण में किसी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। यदि ऐसा पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

काठमांडू: नेपाल सरकार का नेतृत्व संभालने के 100 दिन बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पहली बार निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरुणोदय पथ स्थित मिनी ताजमहल के पास छापेमारी...
राष्ट्रीय 
गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...
छत्तीसगढ़ 
17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

नई दिल्ली। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए कैटेलिस्ट और सेरेमिक बॉल का उत्पादन करने वाली कंपनी देवसन कैटेलिस्ट का 42.34 करोड़...
कारोबार 
सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस