बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से आए युवक रिशुराज का नहाते समय उसका पांव गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण युवक डूबने लगा और उसे डूबता हुआ देखकर एनडीआरएफ के बचावकर्मी ने बिना समय गवाए हुए तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर युवक को बचाया।
दांडी घाट पर पिकेट और पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने बताया कि बचावकर्मियों ने घाट के किनारे डूबते हुए युवक को देखकर तुरंत नदी में चलांग लगा दी और उसे पड़क कर बिना देर किए सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय पर रेस्क्यू से युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। युवक रिशुराज ने कहा कि एनडीआरएफ को मेरा धन्यवाद है। आज उसकी जान जाते जाते बच गईं अपनी तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध एनडीआरएफ की सेवा कार्य को उन्होंने सुना था और आज देख भी लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
