मिट्टी पर 'राम-राम' लिखने के बाद युवक ने बाग में फंदा लगाकर दी जान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के खडरी गांव के पास बुधवार को एक युवक का शव बाग में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पेड़ के नीचे मिट्टी पर 'राम-राम' लिखा था और अपने परिजनों को फोन कर जान देने की बात भी कही थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

खडरी गांव निवासी शशि कुमार पाल (33) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह विवाहित था और उसकी दो वर्ष की एक बेटी है। आज वह घर से निकला और गांव के पास स्थित एक बाग में पहुंच गया। वहां उसने नीम के पेड़ के नीचे मिट्टी पर 'राम-राम' लिखा। इसके बाद उसने अपने पिता और पत्नी को फोन कर आत्महत्या की बात बोलकर फांसी लगा ली।

सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद ये खबर भी पढ़े : सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद

परिजनों ने जब उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण उसकी तलाश में निकल पड़े। कुछ देर बाद बाग में नीम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सांढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट