विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

विजिलेंस छापे में 13 किलो सोना, 35 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले में विजिलेंस की छापेमारी में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास से अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। करीब 26 घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे के आभूषण, 1.62 करोड़ रुपये नकद और करीब 35 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

विजिलेंस की टीम ने अदालत से वारंट मिलने के बाद 7 जुलाई को अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी स्थित ललित कुमार के आवास पर छापा मारा। तलाशी के दौरान नकदी अलग-अलग पैकेटों में दीवारों और घर के विभिन्न कमरों में छिपाकर रखी गई थी। इसके अलावा सोने के बिस्किट, आभूषण और बड़ी मात्रा में चांदी भी बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सुल्तानपुर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : सुल्तानपुर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जांच में लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में मकानों, फ्लैटों, प्लॉट और कृषि भूमि समेत 15 अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा टोयोटा इनोवा और हुंडई आई-20 कार, लाइसेंसी रिवॉल्वर तथा बैंक, डाकघर, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। विजिलेंस के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की गई थी।

जांच में उनकी वैध आय 93.26 लाख रुपये, जबकि खर्च और संपत्तियों में निवेश 1.61 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया। यानी उन्होंने अपनी ज्ञात आय से 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च किया, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

बरामद संपत्ति के मूल्यांकन और दस्तावेजों की जांच जारी है। विजिलेंस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि संपत्ति अर्जित करने में और किन लोगों की भूमिका रही तथा क्या इसमें अन्य वित्तीय लेनदेन भी शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट