कानपुर के बुनकरों की कला को सलाम, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड बना अव्वल

हुनर के धागों से मिली पहचान, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अब्दुल हामिद के ऊलेन सैडिल पैड को दूसरा और शारिक अंसारी की दरी को तीसरा स्थान, डीएम ने किया उत्पादों का अवलोकन

कानपुर नगर। संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के उत्कृष्ट उत्पादों के चयन के लिए सोमवार को मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परिक्षेत्रीय हथकरघा पुरस्कार चयन समिति की बैठक में सलीम अहमद के ऊलेन सैडिल पैड को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। अब्दुल हामिद के ऊलेन सैडिल पैड को द्वितीय तथा शारिक अंसारी की दरी को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

हुनर के धागों से तैयार दरी, कालीन और सजावटी वस्तुओं सहित विविध हथकरघा उत्पादों के माध्यम से बुनकरों ने अपनी बारीक कारीगरी, परंपरागत कौशल और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। समिति के समक्ष प्रस्तुत इन उत्पादों का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अवलोकन किया और बुनकरों से उनकी कारीगरी एवं विशेषताओं की जानकारी ली। समिति ने उत्पादों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के बाद तीन उत्कृष्ट उत्पादों का पुरस्कार के लिए चयन किया।

सीडीए एकेडमी के 16 वें स्थापना दिवस पर रोपे एक पेड़ मां के नामः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश ये खबर भी पढ़े : सीडीए एकेडमी के 16 वें स्थापना दिवस पर रोपे एक पेड़ मां के नामः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल, बुनकर सेवा केंद्र चौकाघाट वाराणसी के प्रभारी अधिकारी, सहायक आयुक्त हथकरघा कानपुर परिक्षेत्र, उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम एवं यूपिका के अधिकारी तथा बुनकर प्रतिनिधि मोहम्मद इमरान और मुन्ना लाल उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट