मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

रामकथा के माध्यम से दिया मर्यादा, सेवा और राष्ट्र निर्माण का अमृत संदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन,

हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की वाणी और भक्ति की मधुर सरिता से अनुप्राणित हो उठी। प्रेम नगर आश्रम में पूज्य मोरारी बापू के 980वीं श्रीराम कथा का समापन अत्यन्त श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का वर्णन तथा वर्तमान समय में मानवीय मूल्यों, करुणा, सत्य, मर्यादा, प्रेम और सेवा को जीवन में उतारने की प्रेरणा पूज्य बापू ने प्रदान की।

समापन अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथा-स्थल पर पहुँचकर श्रद्धापूर्वक रामकथा का श्रवण किया तथा मोरारी बापू, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी सहित संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर महामण्डलेश्वर सतुआ बाबा जी एवं  आचार्य लोकेश मुनि जी  की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक आलोकित किया। 

परमार्थ निकेतन में हरित संदेश, मानसून की पहली वर्षा पर स्वामी चिदानन्द ने किया पौधारोपण ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में हरित संदेश, मानसून की पहली वर्षा पर स्वामी चिदानन्द ने किया पौधारोपण

मोरारी बापू के श्रीमुख से प्रवाहित रामकथा रूपी ज्ञानधारा आत्मा को स्पर्श करने वाला जीवन-दर्शन है। उनकी वाणी में प्रवाहित श्री राम कथा के माध्यम से उन्होंने प्रेरणा दी कि श्रीराम जी का जीवन हमें विभाजन नहीं, बल्कि समरसता; संघर्ष नहीं, बल्कि समाधान; और अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य का मार्ग दिखाता है।

श्री रामकथा का वास्तविक उद्देश्य जीवन का परिवर्तन है। जब मन में राम बसते हैं तो व्यवहार में करुणा आती है, परिवार में प्रेम बढ़ता है, समाज में विश्वास जागता है और राष्ट्र में नैतिकता का प्रकाश फैलता है। यही श्रीराम कथा की सबसे बड़ी साधना और सबसे बड़ा संदेश है।

आज विश्व अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में श्रीरामजी के आदर्श सत्य, त्याग, सेवा, मर्यादा, सहिष्णुता और लोकमंगल, मानवता के लिए सबसे बड़ा पथप्रदर्शक बन सकते हैं। राष्ट्र की वास्तविक शक्ति केवल आर्थिक प्रगति में नहीं, बल्कि संस्कारित नागरिकों, संवेदनशील समाज और मूल्यनिष्ठ जीवन में निहित होती है।
ूवतके

परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने संदेश दिया कि श्री राम केवल एक नाम नहीं, भारत की आत्मा हैं। राम केवल आराधना नहीं, बल्कि जीवन की मर्यादा, राष्ट्र की संस्कृति और मानवता की चेतना हैं। जिस राष्ट्र के हृदय में राम बसते हैं, वहाँ विभाजन नहीं, एकता जन्म लेती है; वहाँ वैमनस्य नहीं, सद्भाव पल्लवित होता है; वहाँ स्वार्थ नहीं, सेवा संस्कार बन जाती है।

आज भारत को केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनने की नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक रूप से भी विश्व का पथप्रदर्शक बनने की आवश्यकता है। श्री राम जी की शक्ति का आधार शस्त्र नहीं, चरित्र है; नेतृत्व का आधार अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व है; और राष्ट्र की वास्तविक पहचान उसकी सीमाओं से नहीं, बल्कि उसके संस्कारों से होती है। 

आइए, हम श्रीराम जी को अपने विचारों में, व्यवहार में, परिवार में, शिक्षा में, शासन में और राष्ट्र-जीवन के प्रत्येक आयाम में उतारें। जब प्रत्येक भारतीय के हृदय में श्री राम के सत्य, करुणा, सेवा, समरसता और मर्यादा के मूल्य जागृत होंगे, तब भारत केवल एक शक्तिशाली राष्ट्र ही नहीं, बल्कि विश्व को शान्ति, सह-अस्तित्व और वसुधैव कुटुम्बकम् का मार्ग दिखाने वाला विश्वगुरु बनेगा। यही रामकथा का संदेश है, यही राष्ट्रधर्म है और यही मानवता का भविष्य है। उन्होंने बापू को 980 वीं श्रीराम कथा की अमृत धारा प्रवाहित करने हेतु अनेकानेक धन्यवाद देते हुये उनका अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संतों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन परम्परा और संत समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुये उन्होंने कहा कि संतों की प्रेरणा समाज को दिशा देती है तथा रामकथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि बापू का सान्निध्य उन्हें कई बार प्राप्त हुआ और हर बार उन्हें एक नूतन ऊर्जा प्राप्त होती है। स्वामी जी ने मोरारी बापू को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा और भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर उत्तराखंड़ की दिव्य भूमि पर उनका अभिनन्दन किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट