कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

IMG_20260708_222859
 
फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ  अग्नि काण्डों  से बचाव हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई 
बैठक में जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने  होटल, रेस्तरां,कोंचिंग सेंटरों व मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देशित करते हुए कहा सभी लोग अपने-अपने संस्थानों में फायर सेफ्टी सिस्टम को अनिवार्य रूप से लगाए, फायर सेफ्टी सिस्टम केवल औपचारिकता या चालान से बचने का माध्यम नहीं होना चाहिए।
फायर सेफ्टी का उपयोग लोगो के जीवन से जुड़ा वास्तविक कर्तव्य है, प्रशासन द्वारा लगातार इस बात की मॉनिटरिंग की जा रही है। कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षात्मक उपकरण लगे हैं। या नहीं, किसी भी संस्थान का मालिक यदि किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरतता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 उन्होंने  सभी संस्थाओं के मालिकों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि किसी भी संस्थान के खिलाफ कार्रवाई किसी भी शिकायत या उकसावे में आकर नहीं बल्कि तय नियमों के तहत रूटीन चेकिंग के आधार पर होगी, सभी वाणिज्यिक और निजी संस्थान स्वयं अपनी बिल्डिंग का फायर सेफ्टी ऑडिट ऑनलाइन माध्यमों की सहायता से करवाए, बायोमेट्रिक फेस रिकॉग्निशन या ऑटो लॉक सिस्टम वाली बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति में डोर लॉक होने का खतरा रहता है।
 अतः आपातकाल के लिए मैन्युअल डोर ओपनिंग व्यवस्था और पर्याप्त एग्जिट गेट अनिवार्य रूप से सुरक्षित किया जाये।
अधिकांश अग्निकांड शॉर्ट सर्किट के कारण होते हैं। जिसका मुख्य कारण क्षमता से अधिक बिजली का उपभोग है। सभी संस्थान अपनी क्षमता के अनुसार लोड ठीक करवाए और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट अवश्य कराये हर बिल्डिंग और लिफ्ट में एक फायर सेफ्टी इंचार्ज नामित किया जाये। और उसका नाम और मोबाइल नंबर हर फ्लोर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए, बहु मंजिला इमारत में लिफ्ट के साथ-साथ सीढ़ियों को हमेशा खुला और साफ़ रखा जाये। 
सीढ़ियों पर कबाड़ या बेकार सामान रखकर आपातकालीन रास्ते को बाधित न किया जाये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी संस्थान के मालिक को प्रताड़ित करना नहीं है, बल्कि हमारा एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि किसी आपात स्थिति में कोई दुखद हादसा न हो और इस संदर्भ में हमारी पूर्ण तैयारी पुख्ता रहे। 
बैठक में जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सभी संबंधित संस्थाओं को एक लिखित एडवाइजरी जारी करें, ताकि सभी को सुरक्षा मानकों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों और संस्थानो के मालिकों से कहा कि प्रशासन अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। और यही कारण है ,कि आज हम यहां केवल नियम समझाने नहीं बल्कि जिंदगिया बचाने के संकल्प के साथ अपने विचारों को और अपने निर्देशों से आपको अवगत करा रहे हैं। मुझे आशा और विश्वास है, कि आप सब इसका जिम्मेदारी से पालन करेंगे।
 बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल योगेश कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे।

 सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सेवा के संचालन की पूरी संभावना - उपाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े :  सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सेवा के संचालन की पूरी संभावना - उपाध्यक्ष

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट