करूर भगदड़ मामले में DMK को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

CM जोसेफ विजय के दौरे पर रोक की मांग वापस ली

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

नई दिल्ली: करूर भगदड़ मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को DMK को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के सार्वजनिक भाषणों और दौरों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अदालत राजनीतिक गतिविधियों को नियंत्रित नहीं कर सकती।

जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा, "क्या आप चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट तय करे कि मुख्यमंत्री कहां जाएं और क्या बोलें? मुख्यमंत्री इस मामले में आरोपी नहीं हैं।"

 आईटीआई को उद्योगों से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं :याेगी ये खबर भी पढ़े :  आईटीआई को उद्योगों से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं :याेगी

क्या थी DMK की मांग?

DMK ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का 10 जुलाई को करूर दौरा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात मामले के गवाहों को प्रभावित कर सकती है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के भाषणों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की थी।

हालांकि, अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद DMK ने अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

करूर भगदड़ मामला क्या है?

सितंबर 2025 में तमिलनाडु के करूर जिले में जोसेफ विजय की चुनावी सभा के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CBI को सौंप दी गई थी।

DMK का आरोप है कि यह हादसा कार्यक्रम के खराब प्रबंधन और TVK कार्यकर्ताओं की लापरवाही के कारण हुआ। वहीं, TVK और मुख्यमंत्री विजय ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है और जांच में सहयोग करने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि जब मामले की जांच CBI कर रही है, तब किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के भाषण या दौरे पर रोक लगाने का आदेश देना न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 