रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट बदायूँ में किया गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को सुना। मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने तथा रसोइयों के मानदेय में 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने की घोषणा की गई।

बाबा रामदेव के आंदोलन की घोषणा पर बृजभूषण सिंह का तंज, बोले- दमदारी से करें आंदोलन ये खबर भी पढ़े : बाबा रामदेव के आंदोलन की घोषणा पर बृजभूषण सिंह का तंज, बोले- दमदारी से करें आंदोलन

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किया जाना सरकार की महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी पहल है। इससे पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने मानदेय में वृद्धि के लिए जनपद की सभी रसोइयों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालयों में बच्चों को शुद्ध एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एवं उनके मानदेय में वृद्धि करना सरकार का सकारात्मक कदम है। इससे रसोइयों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से संबल मिलेगा और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित होगा। कार्यक्रम के दौरान जनपद की रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस चेक प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं रसोइयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी राठौर द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 