एडीएम ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न विभागों और संबंधित हितधारकों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विगत जुलाई माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। अधिकांश दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अन्य वाहनों को टक्कर मारने की बात सामने आने पर एडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

एडीएम ने मार्गों पर स्पष्ट दृश्यता बनाए रखने के लिए सड़क किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने के लिए वन विभाग को निर्देशित किया। वहीं, गंगा एक्सप्रेस-वे पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एक्सप्रेस-वे अधिकारियों को सेफ्टी वॉल की मरम्मत के लिए आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। बिसौली और बिल्सी क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए। 

लखीमपुर में अवैध अस्पतालों की बाढ़, जच्चा-बच्चा की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप ये खबर भी पढ़े : लखीमपुर में अवैध अस्पतालों की बाढ़, जच्चा-बच्चा की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप

उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों इंदिरा चौक और पुलिस लाइन चौराहे समेत अन्य स्थानों पर धूमिल हो चुकी जेब्रा क्रॉसिंग को दुरुस्त कराने को कहा। एडीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में हाईवे की सुरक्षा के लिए गठित समिति हाईवे से अवैध अतिक्रमण, ढाबे आदि हटाने की कार्रवाई करे। साथ ही मार्गों का लगातार निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने तथा कार्यक्रमों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, यातायात निरीक्षक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर, 108 एंबुलेंस प्रभारी सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, उद्योगी एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

लखनऊ। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा लखनऊ द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के खाटू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ऋषिकेश। नेपाल से धार्मिक यात्रा पर आए एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविख्यात आध्यात्मिक तीर्थस्थल परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश का पावन भ्रमण किया।प्रतिनिधिमंडल...
उत्तराखंड 
नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

जनगणना : ओबीसी के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी यूपी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना फॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना : ओबीसी के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

लेबर कॉलोनी वार्ड में पीसीटीएस का महापौर ने किया उद्घाटन

लखनऊ। शुक्रवार जोन-2 के लेबर कॉलोनी वार्ड स्थित अलीतरंग में सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम की कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो...