प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल
बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में कल 21 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा कानून व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा होगी। संबंधित अधिकारियों को अद्यतन एवं सुसंगत सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जनपद के जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। पूर्व में यह बैठक 20 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
