फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी साहिल कुरैशी गिरफ्तार

-बदमाश साहिल 12 अपराधिक मामलों में था वांछित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। थाना थरियांव क्षेत्र के थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों में वांछित चल रहा शातिर बदमाश साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम जमरावां, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

थरियांव थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा जामा तलाशी के दौरान 1,000 रुपये नगद बरामद किए गये हैं। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साहिल कुरैशी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों में अब तक बारह अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई रही है।-

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश ये खबर भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम