झांसी में पुलिस मुठभेड़, लूट-हत्या प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास व लूट के मामले में वांछित चार आरोपिताें को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ रक्सा टोल के आगे नयाखेड़ा रोड के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपित के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान मंगल सिंह जाट निवासी कजका, दतिया, लोकेन्द्र साहू उर्फ लिटिल निवासी इन्दरगढ़, दतिया, भूपेन्द्र सिंह निवासी पटियाला, पंजाब और ब्रिजकिशोर धाकड़ निवासी इन्दरगढ़, दतिया मप्र के रूप में हुई है।

निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश ये खबर भी पढ़े : निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

कार्रवाई के दौरान आरोपिताें ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मंगल सिंह के दाहिने पैर और लोकेन्द्र साहू के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 11 हजार रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की रात रक्सा क्षेत्र के ग्राम डगरवाहा के सामने आनंद पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन मनी ट्रांसफर और फास्टैग की दुकान चलाने वाले रिंकू प्रजापति से सफेद रंग की कार से पहुंचे तीन-चार लोगों ने 60 हजार रुपये की ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराई।

रकम मांगने पर आरोपिताें ने रिंकू को जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे कार के बाहर लटकाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा और फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकू का उपचार झांसी के शंकर हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना के संबंध में रक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान लूट की धारा भी बढ़ाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपिताें की घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा
गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल