दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

जम्मू-कश्मीर के चिनाब पुल पर वंदे भारत का दिखा रफ्तार वाला दम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जम्मू। रेल मंत्रालय से कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर अधिकतम गति बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन ने पहली बार चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर लगभग 100 किमी प्रति घंटा की गति से यात्रा की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मंजूरी से नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीजन के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों को 100 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा तक की गति से चलाने की अनुमति मिल गई है।

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू ये खबर भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

इससे पहले कटरा-संगालदान सेक्शन पर अनुमत गति 85 किमी प्रति घंटा और संगालदान-बनिहाल सेक्शन पर 75 किमी प्रति घंटा थी। नॉर्दर्न रेलवे ने यह भी कहा है कि गति बढ़ाने की मंजूरी सभी निर्धारित सुरक्षा शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के बाद दी गई। जम्मू के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि गति बढ़ने से यात्रा का समय कम होगा और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उन्होंने कह कि इस कदम से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि गति सीमा में बदलाव के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच यात्रा के समय में और कमी आने की उम्मीद है।

कश्मीर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर पहली बार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए रेलवे कनेक्टिविटी की दिशा में भी ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे पहले, इस सेक्शन पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से संगलदान सेक्शन के लिए 85 किलोमीटर प्रति घंटा और संगलदान से बनिहाल सेक्शन के लिए 75 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार थी।

कश्मीर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का सपना फरवरी, 2025 में पूरा हुआ। जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन करीब 269 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 50 मिनट में तय करती है। यह आधुनिक ट्रेन चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड ब्रिज जैसे ऊंचे पुलों से होकर गुजरती है।

यह प्रतिष्ठित पुल चिनाब नदी के तल से 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना है। यह पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी लगभग 35 मीटर ऊंचा है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक मुख्य हिस्सा है। इस मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से जम्मू और श्रीनगर के बीच का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा
गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल