जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच जत्था रवाना, एलजी सिन्हा ने दिखाई झंडी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्राचीन और पौराणिक मंदिर समुद्र तल से करीब 4,600 फुट की ऊंचाई पर है। जम्मू से इसकी दूरी लगभग 290 किलोमीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। भगवती नगर आधार शिविर और उसके आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है। कल पुंछ में विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने दशनामी अखाड़ा मंदिर और शंकर नगर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घरों की जांच करने के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों और किरायेदारों की जानकारी भी जुटाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति को अपने घर में ठहरने की जगह न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को आपातकालीन हेल्पलाइन पर दें।

मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना ये खबर भी पढ़े : मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना

बारह दिन तक चलने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा। जत्थे को रवाना करने से एक दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स हैंडल पर कहा, '' श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा के पावन अवसर पर आज मैंने जम्मू में उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। मैं सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक भगवान शिव को नमन करता हूं। यह तीर्थयात्रा हमें धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करे। हर-हर महादेव। ''

यह पवित्र यात्रा पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित शिव मंदिर तक जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा में जो कथा पार्वती जी को सुनाई थी, उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी। ऐसा विश्वास है कि बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के बिना अमरनाथ यात्रा पूरी नहीं होती। समूचे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जत्था पुलिस सुरक्षा में आगे बढ़ेगा। इसके लिए अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों ने मार्ग में वॉटर-प्रूफ टेंट, कम्युनिटी किचन (लंगर), पार्किंग और हेल्थ केयर सेंटर की व्यवस्था की है।

पुंछ जिला प्रशासन ने देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन की सुविधा देने के लिए एक खास पोर्टल शुरू किया है। बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पुंछ कस्बे से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर है। पुंछ घाटी पाकिस्तान की सीमा से तीन ओर से घिरी है। हिन्दुओं का धार्मिक स्थल होने के बावजूद इसके आसपास कोई हिन्दू घर नहीं है। इस मंदिर की देखभाल आसपास रहने वाले मुस्लिम परिवार तथा सीमा सुरक्षा बल के जवान ही करते हैं। यह मंदिर पीर पंजाल पर्वत शृंखला की तलहटी में है। मंदिर के आसपास के पहाड़ सालभर बर्फ की सफेद चादर से ढंके रहते हैं। मंदिर के एक ओर लोरन दरिया भी बहता है जिसे 'पुलस्त्य नदी' भी कहा जाता है। पुंछ कस्बे का पहला नाम पुलस्त्य ही था।

त्रयोदशी के दिन पुंछ कस्बे के दशनामी अखाड़े से इस धर्मस्थल के लिए छड़ी मुबारक की यात्रा आरंभ होती है। पुलिस की टुकड़ियां इस चांदी की पवित्र छड़ी को, उसकी पूजा के उपरांत गार्ड ऑफ ऑनर देकर इसका आदर सम्मान करती हैं। इस यात्रा में हजारों साधु और श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। बूढ़ा अमरनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हर साल यहां दिल्ली से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा संघ का जत्था पहुंचता है। जत्थे के साथ पहुंची महिलाएं सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न 17...
शिक्षा-रोजगार  राज्य 
एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य...
राज्य  बिहार 
बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

उत्तर प्रदेश

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग