बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 26 सैन्य अधिकारी मारे

सेना ने पिछले दिनों सोराब और पंजगुर में निर्दोष लोगों और कैदियों का नरसंहार कर बर्बरता की सारी हदें लांघ दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इस्लामाबाद। बलोचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र कराने के लिए सशस्त्र अभियान का नेतृत्व कर रहे संगठन ने सेना को भारी क्षति पहुंचाई है। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रवक्ता जयंद (जैंद) बलोच ने मीडिया को भेजे बयान में कहा कि पाकिस्तान के क्रूर शासकों के इशारों पर कत्लेआम करने वाली संघीय सेना से बदला लिया गया है। बीएलए के लड़ाकों ने बलोचिस्तान में आठ दिनों में 26 सैन्य अधिकारियों को मार गिराया है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने पिछले दिनों सोराब और पंजगुर में निर्दोष लोगों और कैदियों का नरसंहार कर बर्बरता की सारी हदें लांघ दी। यह देखकर हर देशप्रेमी का खून खौल उठा। जैंद बलोच ने 16 अगस्त की देरशाम भेजे बयान में कहा कि विद्रोहियों ने आठ दिन में 22 अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तान सेना और मौत के दस्तों के ठिकानों पर हमला कर 26 सैन्य अफसरों को मार गिराया। इस दौरान मौत के दस्ते के एक सदस्य को जीवित दबोच लिया।

ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक ये खबर भी पढ़े : ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

जैंद बलोच के मुताबिक, विद्रोहियों ने थानों और सुरक्षा चौकियों समेत कई पुलों को विस्फोट कर उड़ा दिया। नौ सरकारी वाहनों को उड़ा दिया। इस दौरान बीएलए के दो कमांड भी शहीद हो गए। यह झड़पें 9 अगस्त से 16 अगस्त के बीच हुईं। बीएलए विद्रोहियों ने इस दौरान प्रमुख रूप से सैन्य ठिकानों और थानों से सैकड़ों हथियार लूट लिए। 12 अगस्त को दिन में चगाई में चेथर थाने को विस्फोट कर उड़ा दिया गया।

इसी दिन रात को कलात के रुडिंजो में सैन्य वाहनों पर हमलाकर 17 अफसर और जवान मार गिराए।रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने आज सवेरे मस्तंग और खुजदारी में हेलीकॉप्टर से गोलाबारी करते हुए ड्रोन दागे हैं। क्वेटा में अफगान सेना के एक पूर्व कमांडर की गोली लगने से मौत हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ड्रोन रिहायशी इलाके में दागे गए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य...
राज्य  बिहार 
बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

अंबेडकर नगर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव...