घर पर सेम कैसे उगाएं?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर कोई अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहता है. यही वजह है कि बालकनी और छत पर गमलों में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने का काम अब लोगों के बीच तेजी से पाॅपुलर हो रहा है. अगर आपके पास जमीन नहीं है तब भी आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. 

आप अपने घर की खुली छत पर गमले में सेम की फली बहुत आसानी से उगा सकते हैं. प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर सेम की सब्जी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है. इसका पौधा घर के गमले में तैयार करना उतना ही आसान है. सेम एक तेजी से फैलने वाली लता है. जिसकी सही देखभाल करने पर यह आपके किचन के लिए ताजी हरी फलियां देती रहती है. बस कुछ बातों को अपनाकर आप घर बैठे एकदम शुद्ध सब्जी प्राप्त कर सकते हैं.

किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक ये खबर भी पढ़े : किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

ऐसे तैयार करें गमले की मिट्टी
सेम की फली एक बेल वाला पौधा है. जिसकी जड़ें तेजी से फैलती हैं. इसे लगाने के लिए 16 से 18 इंच गहरा और चौड़ा गमला सबसे बेहतरीन रहता है. गमले के निचले हिस्से में ड्रेनेज होल होना जरूरी है जिससे एक्सट्रा पानी आसानी से बाहर निकल सके. ड्रेनेज होल पर एक ठीकरा रख दें जिससे मिट्टी न बहे. गमले के लिए हल्की मिट्टी तैयार करें. 

इसके लिए 50 प्रतिशत बगीचे की मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की सड़ी खाद और 20 प्रतिशत कोकोपीट का मिश्रण बनाएं. इसमें एक मुट्ठी नीम खली जरूर मिला दें जिससे जड़ों में फंगस का खतरा खत्म हो जाए. अब अच्छी किस्म के 3 बीज लेकर रात भर पानी में भिगो दें. इसके बाद गमले में 1 इंच गहराई पर बीज दबाकर हल्का पानी छिड़कें. लगभग 5 से 7 दिनों में बीज अंकुरित होकर बाहर आ जाएंगे. जब पौधे बड़े हों तब सिर्फ सबसे मजबूत पौधे को रखकर बाकी हटा दें.


इन चीजों का रखें सही इंतजाम
गमले में लगे सेम के पौधे को अच्छी बढ़त और ज्यादा फलियां देने के लिए रोजाना कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए. इसलिए गमले को हमेशा बालकनी के सबसे धूप वाले हिस्से में रखें. सिंचाई करते समय हमेशा ध्यान रखें कि गमले की मिट्टी में नमी बनी रहे लेकिन कीचड़ न बने. जब पौधा 2 फीट लंबा हो जाए तब उसे तुरंत मजबूत बांस और सुतली की जाली का सहारा दें. 

सेम की बेल काफी वजनदार होती है इसलिए गमले के पास मजबूत मचान बनाकर उस पर बेल को फैलाएं. जब पौधा 4 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे तब ऊपरी टहनी के ऊपरी सिरे को हल्का सा काट दें. इस पिंचिंग तकनीक से पौधे में ढेर सारी नई साइड शाखाएं फूटेंगी, जिन पर आगे चलकर बहुत से फूल और फलियां लगेंगी. 

समय पर ताजी फलियों की तोड़ाई
जब पौधे में फूल खिलने लगें तब हर 15 दिन में गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करके दो मुट्ठी वर्मीकम्पोस्ट और थोड़ी सी लकड़ी की राख डालें. पोटाश और फास्फोरस का पोषण मिलने से फूल झड़ने की समस्या खत्म होती है और फलियां तेजी से बनती हैं. सेम की पत्तियों पर काले माहू और रस चूसने वाले कीटों से बचाव के लिए 5 मिलीलीटर नीम का तेल और 2 बूंद लिक्विड साबुन को 1 लीटर पानी में घोलकर 10 दिनों के अंतराल पर स्प्रे करें.

खट्टी छाछ का छिड़काव भी फंगस से बचाकर रखता है. बुवाई के तकरीबन 65 दिनों के भीतर सेम की हरी फलियां तोड़ने लायक हो जाती हैं. तैयार फलियों को रेगुलर तोड़ते रहें जिससे बेल पर लगातार नई फलियों आती रहें और पूरे सीजन आपके पूरे परिवार को घर की एकदम ताजी हरी सब्जी मिलती रहे.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घर पर सेम कैसे उगाएं?

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर...
खेती-बाड़ी 
घर पर सेम कैसे उगाएं?

रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

स्मार्टफोन  : इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत...
कारोबार 
रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

पनीर पेपर:पनीर से बनी सब्जी अगर आपको पसंद है, तो इस बार लंच में कुछ नया और चटपटा ट्राई करें।...
खाना पकाना 
 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

हीमोग्लोबिन: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी...
लाइफस्टाइल 
डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

बुरहानपुर:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और एक हिंदू स्कूली छात्रा...
नारी व बाल जगत 
 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत