रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

स्मार्टफोन  : इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत में मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ जसबीर सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। 
पहले साल 80 लाख स्मार्टफोन बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेगी कंपनी
अंबर एंटरप्राइजेज पहले साल में करीब 80 लाख स्मार्टफोन बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके बाद उत्पादन क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर दूसरे साल में करीब 1.5 से 1.6 करोड़ यूनिट तक पहुंचाने की प्लानिंग है। जसबीर सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन बिजनेस के लिए कंपनी ने एक चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर (COO) की नियुक्ति भी की है। उन्होंने कहा कि ओप्पो मोबाइल्स इंडिया के साथ हुआ मैन्यूफैक्चरिंग को-ऑपरेशन एग्रीमेंट तीनों ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए है। 

लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों पर ज्यादा निर्भर हो रही हैं कंपनियां
ये कदम भारत में चीनी स्मार्टफोन ब्रांड के 'एसेट-लाइट' मॉडल की ओर बढ़ने का संकेत माना जा रहा है। इसका मतलब है कि कंपनियां अपनी डायरेक्ट मैन्यूफैक्चरिंग हिस्सेदारी कम करते हुए उत्पादन के लिए लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों पर ज्यादा निर्भर हो रही हैं। 

फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार ये खबर भी पढ़े : फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

CCL की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से कंपनी के मार्जिन पर पड़ा दबाव
वहीं, अंबर के पीसीबी बिजनेस में कॉपर-क्लैड लैमिनेट (CCL) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से मार्जिन पर दबाव पड़ा है। कंपनी का कहना है कि वे बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। हालांकि, इसका असर कुछ अंतराल के साथ दिखाई देता है। जसबीर सिंह के अनुसार, एआई और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण सीसीएल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती हैं तथा बाजार में इसकी कमी भी बनी हुई है। 

अपना सीसीएल प्लांट लगाएगी अंबर एंटरप्राइजेज
अंबर ने 2029-30 तक अपना सीसीएल प्लांट लगाने करने की योजना बनाई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन मार्केट में विवो की हिस्सेदारी 17.8 प्रतिशत, सैमसंग की 17.6 प्रतिशत और ओप्पो की 13.6 प्रतिशत थी। विवो और ओप्पो ग्रुप के ब्रांड- जिसमें आईक्यूओओ, रियलमी और वनप्लस भी शामिल हैं, की संयुक्त हिस्सेदारी 45.6 प्रतिशत रही। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घर पर सेम कैसे उगाएं?

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर...
खेती-बाड़ी 
घर पर सेम कैसे उगाएं?

रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

स्मार्टफोन  : इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत...
कारोबार 
रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

पनीर पेपर:पनीर से बनी सब्जी अगर आपको पसंद है, तो इस बार लंच में कुछ नया और चटपटा ट्राई करें।...
खाना पकाना 
 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

हीमोग्लोबिन: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी...
लाइफस्टाइल 
डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

बुरहानपुर:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और एक हिंदू स्कूली छात्रा...
नारी व बाल जगत 
 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत