बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा रविवार शाम करीब 5.30 बजे पपरेंदा तिराहे के पास हुआ। बबेरू थाना क्षेत्र के रगौली गांव निवासी संतोष वर्मा (32) साइकिल से तिंदवारी की ओर जा रहे थे।

स्वतंत्रता दिवस: सूकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस: सूकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

इसी दौरान बांदा की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संतोष सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। गंभीर चोटों के चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया गया कि संतोष मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी माया देवी के अलावा चार बच्चे हैं। पत्नी के मुताबिक, संतोष अपने साले राहुल के साथ तेरही माफी स्थित मायके में आयोजित छठी कार्यक्रम के लिए डीजे लेने तिंदवारी आए थे। डीजे लेने के बाद लौटते समय पपरेंदा तिराहे पर यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को थाना प्रभारी के आवास के सामने खड़ा कर सोनार गली की ओर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

थाना तिन्दवारी के उपनिरीक्षक अंजली पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत