गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मानपुर विकासखंड के औंधी गांव में रविवार काे पानी से भरे डबरी नुमा गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पानी में डूब रहे 6 वर्षीय छोटे भाई को बचाने के लिए उसकी 12 वर्षीय बहन ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भाई को बचा नहीं सकी और खुद भी डूब गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

औंधी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवल साव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षक जीवन तिर्की की करीब 12 वर्षीय बेटी सृष्टि तिर्की और 6 वर्षीय बेटा एलेक्स तिर्की गांव से लगे अपने खेत में खेल रहे थे।

इस दौरान दोनों खेत में स्थित डबरी (तालाब) नुमा गड्ढे के पास पहुंच गए। बारिश के चलते गड्ढे में अच्छा-खासा जलभराव था। खेलते-खेलते मासूम एलेक्स तिर्की पानी से लबालब डबरी नुमा गड्ढे में पहुंच गया और पानी में डूबने लगा।

छोटे भाई को डूबता देख बहन सृष्टि भी भाई को बचाने के लिए पानी में उतर गई। लेकिन वह न भाई को बाहर निकाल पाई, न खुद बाहर निकल सकी और दोनों भाई-बहन पानी में डूबकर काल के गाल में समा गए।

रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि डबरी से कुछ दूर खेत में ही परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। लेकिन जब तक वे घटना को जान और समझ पाते, तब तक देर हो चुकी थी।

उल्लेखनीय है कि जिस निजी स्कूल में मृतकों के पिता जीवन तिर्की अध्यापक हैं, उसी स्कूल में सृष्टि तिर्की कक्षा छठवीं में तथा एलेक्स तिर्की कक्षा पहली में अध्ययनरत थे।

थाना प्रभारी के अनुसार, घटना आज शाम करीब 3 से 4 बजे के दरमियान की है। चूंकि इलाके में लगातार बारिश हो रही है, इस लिहाज से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कल यानी 17 अगस्त को ही हो पाएगा। घटना के बाद परिवार में तथा इलाके में माहौल गमगीन हो गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत