अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी कौन हैं?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी लगभग 11 साल से साथ हैं, लेकिन उनका रिश्ता अक्सर लाइमलाइट से दूर रहा है। इस कपल ने हाल ही में जेनिस सिकेरा के साथ एक जॉइंट इंटरव्यू में अपने रोमांटिक सफर के बारे में खुलकर बात की। 20 साल के उम्र के अंतर से लेकर शुरुआती दौर में अपने रिश्ते को निजी रखने तक, दोनों ने अपने रिश्ते और साथ में जिंदगी बनाने के बारे में कई बातें शेयर कीं। अनुराग कश्यप और शुभ्रा की उम्र में लगभग 20 साल का अंतर है। उनका रिश्ता पहली बार लगभग एक दशक पहले तब सबके सामने आया था, जब फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी का रिश्ता
शुरुआती सालों के बारे में बात करते हुए शुभ्रा ने बताया कि दोनों ने जानबूझकर अपने रोमांस को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि वे पार्टियों और इवेंट्स में तो जाते थे, लेकिन लोगों की चर्चा का विषय नहीं बनना चाहते थे। हालांकि, प्राइवेसी बनाए रखने की उनकी कोशिशें ज्यादा दिन नहीं चल पाईं, क्योंकि एक पत्रकार ने उनके रिश्ते के बारे में लिखा दिया था।  शुभ्रा ने यह भी बताया कि शुरू में उनके माता-पिता ने इस रिश्ते पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी, जब उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के फिल्ममेकर को डेट करना शुरू किया तब वह लगभग 20 साल की थीं। फिल्ममेकर उनसे काफी बड़े थे। उनकी दो बार शादी हो चुकी थी और उनका एक बच्चा भी था। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को इस रिश्ते को लेकर ज्यादा चिंता थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया। कश्यप के मुंबई छोड़ने के बाद अब यह कपल बेंगलुरु में रहता है।

‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह ये खबर भी पढ़े : ‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह

उम्र के फासले का उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ा
इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने माना कि शुरू में वह अपनी और शुभ्रा की उम्र के फासले को लेकर काफी सोचते थे। उन्होंने कहा, 'हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शर्मिंदगी वाली बात नहीं थी, लेकिन मैं खुद को लेकर सावधान रहता था। एक समय तो मैं इतना सावधान हो गया था कि मैंने उन्हें दूर करने की कोशिश की। उनका चेहरा उनकी उम्र का नहीं लगता। इसलिए, जैसे-जैसे मैं बूढ़ा होता गया और वह वैसी ही दिखती रहीं, इसी वजह से मैं इतना सेल्फ कॉन्शियस रहता था।' शुभ्रा ने बताया, 'क्योंकि उन्होंने जिंदगी देखी थी और मैंने नहीं इसलिए वह इस बात पर अड़े थे कि मैं बाहर जाऊं और अगर मुझे वापस उनके पास आना हो तो मैं आऊं।'


अनुराग कश्यप ने किया था शुभ्रा से प्यार का इजहार
शुभ्रा ने बताया कि अनुराग कश्यप शुरू से ही अपनी भावनाओं को लेकर क्लियर थे। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने पहले अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन साथ ही उन्हें समय लेने और यह समझने की आजादी भी दी कि वह जिंदगी से क्या चाहती हैं। समय के साथ एक जैसी पसंद-नापसंद की वजह से उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। फिल्ममेकर ने बताया कि उनका रिश्ता किताबों, फिल्मों और फिल्म फस्टिवल के इर्द-गिर्द बना था। उन्होंने यह भी बताया कि शुभ्रा उनसे ज्यादा फिल्म फस्टिवल में जाती थीं। पीछे मुड़कर देखते हुए, अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें धीरे-धीरे यकीन हो गया था कि शुभ्रा ही वह इंसान हैं, जिनके साथ वह रहना चाहते हैं।

अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी कौन हैं?
 फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ लंबे समय से रिश्ते में होने के बावजूद शुभ्रा शेट्टी हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं। अनुराग कश्यप के साथ उनका रिश्ता तब सबके सामने आया, जब उन्होंने लगभग एक दशक पहले इंस्टाग्राम पर अपनी और शुभ्रा की साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। तब से लोगों के बीच अक्सर उनकी उम्र के फर्क पर चर्चा होती रही है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शुभ्रा ने उनके बीच उम्र के फर्क और इसने उनके रिश्ते को कैसे आकार दिया और इस बारे में भी बात की।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घर पर सेम कैसे उगाएं?

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर...
खेती-बाड़ी 
घर पर सेम कैसे उगाएं?

रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

स्मार्टफोन  : इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत...
कारोबार 
रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

पनीर पेपर:पनीर से बनी सब्जी अगर आपको पसंद है, तो इस बार लंच में कुछ नया और चटपटा ट्राई करें।...
खाना पकाना 
 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

हीमोग्लोबिन: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी...
लाइफस्टाइल 
डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

बुरहानपुर:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और एक हिंदू स्कूली छात्रा...
नारी व बाल जगत 
 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत