‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह

अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हो गया है और इसके साथ आया है मज़ेदार ट्रैक 'फील बनाते हैं', जिसका हुक लाइन 'चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं' हर किसी की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। यह गाना इतना फ्रेश, फन और यूथफुल है कि इसकी लाइनें आज की जेन ज़ी की रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा लगती हैं।

नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूज़िक कंपोज़र अमित त्रिवेदी ने हाल ही में बताया कि इस गाने का वायरल हुक 'चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश एक ऐसा गाना बनाने की थी, जिससे आज की युवा पीढ़ी तुरंत जुड़ सके। अपने कैची म्यूज़िक, प्यारी केमिस्ट्री और मॉडर्न वाइब्स के साथ 'फील बनाते हैं', 'ये फितूर तेरा' की दुनिया को खूबसूरती से पेश करता है, जहाँ यंग लव, नई दोस्ती और जेन ज़ी की बेफिक्र सोच देखने को मिलती है।

विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, टॉम हिडलस्टन से की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, टॉम हिडलस्टन से की मुलाकात

हुक लाइन 'चल ना रील बनाते हैं' के पीछे की कहानी बताते हुए, अमित त्रिवेदी ने कहा, "हमें 'ये फितूर तेरा' जैसे जेन ज़ी शो के लिए एक मज़ेदार गाना चाहिए था। गाने का कॉन्सेप्ट यह था कि एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के के लिए गा रही है। उसी सोच के साथ और आज के दौर को ध्यान में रखते हुए 'चल ना रील बनाते हैं' लाइन हमारे दिमाग में आई। आजकल हर कोई रील बना रहा है, इसलिए यह लाइन बहुत रिलेटेबल लगी। गीत सागर ने इस गाने के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं।

उन्होंने गाने के मूड और फीमेल लीड के जज़्बात को बहुत अच्छी तरह शब्दों में ढाला है। इस गाने को कंपोज़ करने में मुझे बहुत मज़ा आया। काफी समय बाद मुझे इतना हल्का-फुल्का और मस्तीभरा गाना बनाने का मौका मिला, और मैंने इस पूरी प्रक्रिया को खूब एंजॉय किया।" देखिए 'ये फितूर तेरा', 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर। साथ ही इसे कभी भी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 
शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

राष्ट्रपति की मंजूरी अभी बाकी नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 