यूजीसी नेट  के तीन पेपर की फिर होगी परीक्षा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 परीक्षा: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई तरह की त्रुटियों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है। 


NTA के अनुसार, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित होगी। वहीं कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट-2 में होगी। सोशियोलॉजी विषय की पुन: परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने ये खबर भी पढ़े : नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

परीक्षा का नया शेड्यूल
विषय    परीक्षा की तारीख    समय    शिफ्ट
English    9 सितंबर 2026    सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक    शिफ्ट-1
Commerce    9 सितंबर 2026    दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक    शिफ्ट-2
Sociology    10 सितंबर 2026    सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक    शिफ्ट-1
NTA ने 87 विषयों के लिए आयोजित की थी परीक्षा
री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। NTA ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई गलतियों को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायतें की थीं।

शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई थी। समिति की जांच में सामने आया कि इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक गलतियों के साथ-साथ टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण से जुड़ी कई गंभीर खामियां थीं। प्रसिद्ध विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे, किताबों के टॉपिक स्पष्ट नहीं थे और कुछ पुराने सवाल भी दोबारा पूछे गए थे।

समिति ने माना कि इन गलतियों को केवल चैलेंज प्रक्रिया के जरिए ठीक करना संभव नहीं है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों के हित और परीक्षा की निष्पक्षता को देखते हुए दोबारा परीक्षा कराना उचित होगा। NTA ने  तीनों विषयों की री-एग्जाम की तारीखें भी जारी कर दी हैं।

परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द
री-एग्जाम के लिए परीक्षा शहर, सेंटर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

बाकी 84 विषयों के रिजल्ट पर कोई असर नहीं
NTA ने स्पष्ट किया है कि बाकी 84 विषयों के नतीजे तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी किए जाएंगे। तीन विषयों की दोबारा परीक्षा होने से JRF आवंटन, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए अभ्यर्थियों की संख्या जून में हुई मूल परीक्षा या री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के 6 प्रतिशत के आधार पर तय की जाएगी। साथ ही, किसी भी स्थिति में पहले से तय सीटों की संख्या कम नहीं की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घर पर सेम कैसे उगाएं?

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर...
खेती-बाड़ी 
घर पर सेम कैसे उगाएं?

रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

स्मार्टफोन  : इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत...
कारोबार 
रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

पनीर पेपर:पनीर से बनी सब्जी अगर आपको पसंद है, तो इस बार लंच में कुछ नया और चटपटा ट्राई करें।...
खाना पकाना 
 लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय 

डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

हीमोग्लोबिन: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी...
लाइफस्टाइल 
डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

बुरहानपुर:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और एक हिंदू स्कूली छात्रा...
नारी व बाल जगत 
 हिंदू लड़की  भगाने की शिकायत के बाद हिरासत में मुस्लिम युवक

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत