नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नीट यूजी :मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ऑल इंडिया कोटा ने बताया कि एमबीबीएस और अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि 2026-27 शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा। यह जानकारी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल में दी गई है।

एमसीसी के अनुसार, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी। इस राउंड में चयनित उम्मीदवारों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना होगा।

फीफा वर्ल्ड कप केरल में स्कूलों की छुट्टी ये खबर भी पढ़े : फीफा वर्ल्ड कप केरल में स्कूलों की छुट्टी

दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से
इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से 2 सितंबर तक और तीसरे चरण की काउंसलिंग 10 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा और इस राउंड के बाद प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से
स्टेट कोटा सीटों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 13 अगस्त से 22 अगस्त तक होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 28 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। दूसरा चरण 31 अगस्त से 8 सितंबर, तीसरा चरण 16 सितंबर से 26 सितंबर और स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

8 सितंबर से मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र 
एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि 8 सितंबर से मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा, जबकि खाली सीटों को भरने के लिए बाद के काउंसलिंग राउंड जारी रहेंगे। साथ ही सभी भाग लेने वाले संस्थानों, राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों और संबंधित एजेंसियों को तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाएगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया में बड़े बदलाव
इस साल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है और जिन्होंने अपग्रेडेशन (Upgrade) का विकल्प चुना है, उन्हें अब केवल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी।
उम्मीदवार अब निर्धारित नियमों और समय-सीमा के तहत एमसीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इस्तीफा (Online Resignation) भी दे सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी।
डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
एमसीसी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का भव्य समापन, 2030 की मेजबानी भारत को सौंपी गई

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा की मौजूदगी में राष्ट्रमंडल ध्वज भारत को...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का भव्य समापन, 2030 की मेजबानी भारत को सौंपी गई

युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

रोटरी क्लब कानपुर गौरव की नई अध्यक्ष निल्या चावला का बड़ा संकल्प, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' से दिलाएंगे बच्चों को नई जिंदगी

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
रोटरी क्लब कानपुर गौरव की नई अध्यक्ष निल्या चावला का बड़ा संकल्प, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' से दिलाएंगे बच्चों को नई जिंदगी

'सैलरी इतनी तेजी से क्यों नहीं बढ़ती.

गुरुग्राम : गुरुग्राम में घर की तलाश कर रहे एक शख्स की रेडिट पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
विचार मित्र 
'सैलरी इतनी तेजी से क्यों नहीं बढ़ती.

नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

नीट यूजी :मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ऑल इंडिया कोटा...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

उत्तर प्रदेश

युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

रोटरी क्लब कानपुर गौरव की नई अध्यक्ष निल्या चावला का बड़ा संकल्प, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' से दिलाएंगे बच्चों को नई जिंदगी

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
रोटरी क्लब कानपुर गौरव की नई अध्यक्ष निल्या चावला का बड़ा संकल्प, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' से दिलाएंगे बच्चों को नई जिंदगी

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित