रोटरी क्लब कानपुर गौरव की नई अध्यक्ष निल्या चावला का बड़ा संकल्प, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' से दिलाएंगे बच्चों को नई जिंदगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित जरूरतमंद बच्चों के इलाज में सहयोग किया जाएगा।" यह बातें रविवार को रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन निल्या चावला ने 15वें पदस्थापना समारोह में कहीं।

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव (आरसीकेजी) का 15वां पदस्थापना समारोह सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट्स चैंबर में आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया, जिसमें रोटेरियन निल्या चावला ने अध्यक्ष और रोटेरियन देव केसरवानी ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा  ये खबर भी पढ़े : डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन से पधारे आध्यात्मिक गुरु भगवत विदूषी कीर्ति किशोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन जसबीर सिंह भाटिया ने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने नई कार्यकारिणी से समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाली सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और रोटेरियनों के बीच व्यावसायिक नेटवर्किंग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों सहित शहर के उद्योगपति, समाजसेवी और बड़ी संख्या में रोटरी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आकृति पांडेय और सीमा हरि ने किया। अतिथियों के सम्मान, राष्ट्रगान और प्रीतिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

आज है सावन का पहला सोमवार... देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज

नई दिल्ली। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आज सावन के पहले सोमवार की धूम है। कश्मीर से...
राष्ट्रीय  राज्य 
आज है सावन का पहला सोमवार... देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज

बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से चार में से दो केस में जमानत मिली

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने देश के प्रमुख और युवा हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को चार में...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से चार में से दो केस में जमानत मिली

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना