उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही सभी दलीय नेताओं द्वारा निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाएंगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। आज पहले दिन विधानसभा में वंदे मातरम का गान होगा। इसके उपरांत आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक आलम बदी आजमी के निधन पर शोक प्रस्ताव आएगा। विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही सभी दलीय नेताओं द्वारा निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाएंगी। इसके उपरांत विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित हो जाएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 18वीं विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया है। रविवार को विधान भवन में हुई सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सदन लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है। सभी दलों के सहयोग से सदन की कार्यवाही निर्बाध रूप से संचालित होने से सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों को अपनी बात रखते समय लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विधानसभा के नियमों के अनुरूप संयमित, मर्यादित एवं गरिमापूर्ण भाषा का प्रयोग करना चाहिए, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो सके।

हनुमान के वेश में भाजपा ने नचाया, सपा अध्यक्ष ने रंग मंच पर किया सम्मान   ये खबर भी पढ़े : हनुमान के वेश में भाजपा ने नचाया, सपा अध्यक्ष ने रंग मंच पर किया सम्मान  

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन का सुचारू संचालन सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सभी दलों द्वारा सदन की कार्यवाही के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन का आश्वासन देना लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करेगा।

विधानसभा अध्यक्ष की अपील पर सभी दलों ने सदन के सुचारू संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। हालांकि सत्ताधारी दल और विपक्षी पार्टियों ने सदन में अपनी-अपनी बातों को रखने के लिए योजना तैयार कर रखी है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक सदन के बाहर विधान भवन परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को ठोस जवाब देने के लिए अपने सदस्यों को तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब

लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब

चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित...
राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ बलरामपुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर जनपद के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में आस्था का...
उत्तर प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ बलरामपुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार...