सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ बलरामपुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर जनपद के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

तड़के भोर से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा जनपद शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।

जनपद के प्रमुख शिवालयों में शक्तिपीठ देवीपाटन परिसर स्थित चंद्रशेखर महादेव मंदिर, बलरामपुर नगर का झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम, तुलसीपुर देहात का ऐतिहासिक जोड़ग्गा पोखरा शिव मंदिर, उतरौला का दुखहरण नाथ मंदिर, जरवा-जनकपुर स्थित महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

बलरामपुर और उतरौला क्षेत्र के श्रद्धालु पवित्र राप्ती नदी से तथा तुलसीपुर क्षेत्र के श्रद्धालु सिरिया नदी से जल भरकर संकल्प के साथ पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी "बोल बम" के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।

तुलसीपुर क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन परिसर के चंद्रशेखर महादेव मंदिर में तड़के भोर से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।

मीरजापुर: पुराने कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, बचाने कूदी मां गंभीर ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: पुराने कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, बचाने कूदी मां गंभीर

महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सिरिया नदी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

वहीं, नगर के अंतिम छोर पर तुलसीपुर देहात स्थित ऐतिहासिक जोड़ा पोखरा शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है।

इसके अलावा अनेक श्रद्धालु श्रावस्ती के विभूतिनाथ मंदिर, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम तथा देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना हो रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

fd4653b6a10a18961008669bb4b4daeb_1277438540

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

उत्तर प्रदेश

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज