मीरजापुर: पुराने कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, बचाने कूदी मां गंभीर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के बैशपुर मजरा में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां पुराने कुएं में गिरने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में कुएं में कूदी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

धौरहरा गांव निवासी बसंत लाल गुप्ता की पुत्री सुचिता (१२)अपनी मां शकुंतला देवी के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में निराई-गुड़ाई करने गई थी। करीब 11 बजे प्यास लगने पर किशोरी सुचिता पास स्थित पुराने कुएं पर पानी लेने पहुंची। रस्सी-बाल्टी से पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी।

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती ये खबर भी पढ़े : बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

बेटी की चीख सुनते ही मां शकुंतला देवी बिना देर किए उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई। आसपास मौजूद चरवाहों ने घटना की सूचना गांव में दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया और दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोंई ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने किशोरी सुचिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं शकुंतला देवी का उपचार जारी है।

मृत किशोरी सुचिता गांव के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।घटना को लेकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि किशोरी के शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका माथा

मंत्री अशोक चौधरी ने किए मप्र के उज्जैन में महाकाल के दर्शन व्यवस्थाओं की तारीफ की, विपक्ष पर साधा निशाना...
मध्य प्रदेश 
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका माथा

सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

कोलासी कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
बिहार 
सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

दमन। दमन में वर्ष 2011 में आबकारी (एक्साइज) विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र...
गुजरात 
एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश