जल निकासी की समस्या से निजात नही, बने हुए नाले बने शो पीस
Published By Vijay Pal Singh
On
ललित वर्मा
तिकुनिया-खीरी,02 अगस्त(तरुणमित्र)। ग्रामसभा सुथना बरसोला के बाशिन्दे जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। थोड़ी सी बरसात ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाती है। जलनिकासी के लिए बने नाले केवल शो पीस बने हुए हैं।
बीते एक दशक से सुथना बरसोला के बाशिन्दे जलभराव की समस्या से जूझ रहे है,और बरसात में भरे हुए गंदे पानी से निकलने को मजबूर है। स्कूली बच्चों को भी इसी गंदे पानी से निकलना पड़ता है और कई बार इस गंदे पानी में गिरकर घायल हो जाते है।
पंचायत में क्षेत्र पंचायत,जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी से नाले का निर्माण किया गया है लेकिन कोई भी नाला जलनिकासी की समस्या को हल करता नजर नही आता। गांव के मोहन,रिजवान,ध्रुव,मुन्ना आदि ने बताया कि पूर्व में जो नाले बनाए गए उसमे कस्बे के जलभराव की अनदेखी की गई जिससे जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। कस्बे के मनोज महावर,मोहित छाबड़ा ने बताया कि जो भी नाले बनाए गए हैं उनकी तलहटी ऊंची कर दी गई जिससे कस्बे व गांव का पानी नाले में नही जा पाता और भरा रहता है।
ग्राम प्रधान शफीक अहमद ने बताया कि पूर्व में जो नाले बने है उन्हें गांव व कस्बे के जलस्तर से ऊंचा बना दिया गया,जिससे नाले में पानी नही जा रहा है और पीडब्ल्यूडी ने जो नाला कुछ माह पहले बनाया उन्होंने भी जलस्तर का ध्यान कहने के बाबजूद नही दिया,जिससे यह नाले केवल शोपीस बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम निधि से एक किमी नाले का प्रस्ताव भेजा गया है जो कि रईस के घर से हसनू के खेत तक जाएगा और कस्बे व गांव का पानी भी निकल जायेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
कांवड़ियों की राह आसान बना रहा जल निगम, पेयजल आपूर्ति के लिए किए व्यापक इंतजाम
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — रश्मि चौधरी
Published On
By Shishir Patel
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में रविवार को यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं आनंदवती...
उत्तर प्रदेश
लोक निर्माण विभाग ने कांवड़ मार्गों को बनाया पैचलेस, सुधार कार्यों से शिवभक्तों की यात्रा हुई सुगम
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
कांवड़ियों की राह आसान बना रहा जल निगम, पेयजल आपूर्ति के लिए किए व्यापक इंतजाम
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
